जश्न में डूबे दोस्त,जिंदगी से हार गया पुष्कर चलती कार से गिरकर दर्दनाक मौत

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे 21 वर्षीय युवक की चलती कार से गिरने के बाद मौत हो गई। हैरानी की बात यह रही कि कार में सवार उसके दोस्त इतने नशे में थे कि युवक के कार से गिरने का उन्हें पता तक नहीं चला।मृतक की पहचान पुष्कर कोहली (21) पुत्र ललित कोहली के रूप में हुई है। मूल रूप से सोमेश्वर, अल्मोड़ा निवासी पुष्कर वर्तमान में पालीशीट तुलसीनगर में रहता था और एक निजी स्कूल की बस में हेल्पर के रूप में काम करता था पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार देर रात चारों युवक सेंट्रो कार में सवार होकर बर्थडे पार्टी के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान पुष्कर कार से नीचे गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई सूचना मिलने पर काठगोदाम कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की परिस्थितियों और कार में मौजूद युवकों की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

Advertisement