कमलुवागाजा रोड स्थित लक्ष इंटरनेशनल स्कूल में गणेश चतुर्थी का त्यौहार बडे ही उत्साह एवं बड़ी ही धूमधाम से बनाया गया

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

कमलुवागाजा रोड स्थित लक्ष इंटरनेशनल स्कूल में गणेश चतुर्थी का त्यौहार बडे ही उत्साह के साथ मनाया गया। जिसकी शुरुआत सबसे पहले भगवान गणेश जी की मूर्ति स्थापना और पूजा अर्चना के साथ हुई उसके बाद कक्षा-1(बी) के बच्चों के द्वारा विशेष प्रार्थना सभा की गई जिसकी शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई तथा भगवान श्री गणेश जी का विधालय में स्वागत किया गया। उसके बाद कक्षा फर्स्ट बी के जतिन मेहरा के द्वारा हिंदी में भाषण भगवान गणेश जी के ऊपर तथा मानवी के द्वारा हिंदी में एक कविता प्रस्तुत की गई। तथा अन्य बच्चों के द्वारा एक नाटक की प्रस्तुति की गई जिसमें यह दर्शाया गया कि भगवान श्री गणेश प्रथम पूजनीय क्यों है। इसके अलावा कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक सभी कक्षाओं में बच्चों के द्वारा अलग अलग गतिविधियों की गई जिसमें कागज क्राफ्ट द्वारा गणेश जी बनाना ,पत्ते द्वारा गणेश जी बनाना तथा क्ले द्वारा गणेश जी की सुंदर सुंदर मूर्तियां बनाना आदि रहा कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक महोदय और प्रधानाचार्या जी द्वारा सभी बच्चों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी गई तथा भगवान श्री गणेश जी से प्रार्थना की गई की सभी के जीवन में सुख, संपत्ति हो तथा सभी का जीवन में मंगलमय हो।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement