उत्तराखंड:शादी की 14वीं सालगिरह पर दपंति हादसे का शिकार, मंदिर से लौटे कैंटर की टक्कर से पत्नी की मौत

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

शादी की 14वीं सालगिरह पर पूजा करने मंदिर जा रहे दंपति दुर्घटना का शिकार हो गए. हादसे में पत्नी की मौत हो गई. मौत की खबर के बाद बच्चों और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. घटना उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर शहर की है. हादसा बाइक और कैंटर की टक्कर से हुआ उधम सिंह नगर के रुद्रपुर के डीडी चौक में एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दोनों लोग घायल हो गए. मौके पर मौजूद राहगीरों और पुलिस कर्मियों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया. जहां पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया हैजानकारी के अनुसार, दुधरा फतेहपुर यूपी निवासी 32 वर्षीय आरती गुप्ता पत्नी नवल कुमार ग्रहणी थी। उनके पति सिडकुल की एक कंपनी के काम करते हैं और रम्पुरा में वह अपने दो बेटों के साथ किराये के मकान में रहते हैं। पति ने बताया कि रविवार को उनकी शादी की 14वीं सालगिरह थी। वह पत्नी के साथ बाइक से अटरिया मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। करीब सुबह 7 बजे घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान डीडी चौक के पास एक ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी पत्नी ट्रक की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। वहीं मौके पर पुलिस पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement