हल्द्वानी – यहां युवती के अपहरण का प्रयास, जबरन पकड़कर शादी करने ले जा रहा था युवक, मुकदमा दर्ज का तलाश जारी

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में शहर के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में युवती के अपहरण का प्रयास किया गया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार जवाहर नगर निवासी युवती बीते शनिवार को किसी काम से घर से बाहर जा रही थी तो तभी युवक अन्ना निवासी गौला गेट जवाहर नगर कोतवाली बनभूलपुरा ने युवती को रोक लिया उसे जबरन पकड़कर शादी करने ले लिये उठाकर अपने साथ गौला में ले जाने लगा। आरोप है कि युवती ने शादी के लिये मना किया गया तो युवक ने पत्थर उठाकर जान से मारने की नियत से सिर पर वार कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *