हल्द्वानी : अंकित किरौला की दर्दनाक मौत,उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, सिस्टम कब सुधरेगा

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी के ऊँचापुल क्षेत्र में रविवार की शाम एक ऐसा हादसा हुआ जिसने न केवल एक युवा की जान ले ली, बल्कि पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। 27 वर्षीय अंकित किरौला, जो लामाचौड़ में उत्तरांचल रेस्टोरेंट के संचालक थे, एक लावारिस जानवर से टकराकर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे के वक्त वे बाइक पर सवार थे और हल्द्वानी के एक रेस्टोरेंट में कार्यरत कारीगर को लाने जा रहे थे अंकित किरौला की दर्दनाक मौत: लावारिस जानवर से टकरा कर उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार शहर की उपेक्षित लापरवाही ने एक और घर का चिराग बुझा दिया। लामाचौड़ निवासी और उत्तरांचल रेस्टोरेंट के संचालक अंकित किरौला (27) की रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई हादसा ऊँचापुल क्षेत्र में हुआ, जब अचानक सड़क पर आए लावारिस जानवर से टकराकर उनकी बाइक डिवाइडर से जा टकराई। गंभीर रूप से घायल अंकित को स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका मृतक अंकित किरौला पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष संजय किरौला के भतीजे थे। उनका रेस्टोरेंट लामाचौड़ में था और रविवार की शाम वे हल्द्वानी स्थित रेस्टोरेंट में कार्यरत एक कारीगर को लेने जा रहे थे।

अंकित दो मासूम बच्चों (उम्र 4 और 2 वर्ष) के पिता थे

उनकी असमय मौत ने न केवल उनके परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया, बल्कि पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लावारिस पशुओं की समस्या पर लंबे समय से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जबकि सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है “यह सिर्फ अंकित की मौत नहीं, सिस्टम की खामोशी की कीमत है। आखिर कब जागेगा प्रशासन?”

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement