हल्द्वानी: (बड़ी खबर) मुख्यमंत्री धामी ने भू कानून को लेकर दिया बड़ा बयान

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी के लामाचौड पहुंचे, यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार प्रदेश में सशक्त भू कानून लाने वाली है और वर्तमान में सरकार द्वारा बाहरी व्यक्तियों द्वारा खरीदी गई जमीनों के जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में यह भी आया है कि जिन प्रयोजनों के लिए उत्तराखंड में भूमि खरीदी गई थी कई जगह उन परियोजनो का उलघन्न हो रहा है ऐसे में उनके द्वारा यह निर्देश दिए गए हैं कि ऐसी सभी भूमि जो नियम संगत नहीं है और नियम कानून का उल्लंघन कर रही है उन जमीनों को राज्य सरकार में निहित किया जाए, इसके अलावा जल्द ही सरकार एक सशक्त भू कानून लेकर आने वाली है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement