हल्द्वानी : प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने अतिक्रमण को लेकर नगर आयुक्त और सिटी मजिस्ट्रेट से की मुलाकात

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी : नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के संदर्भ में व्यापारियों की बुलायी गई बैठक में प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि संगठन किसी भी प्रकार के अतिक्रमण के पक्ष में नहीं हैं, जिन दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों के आगे पैसा लेकर फड़ और ठेले लगाए जाते हैं, उनको चिन्हित कर मोटी धनराशि के जुर्माने लगाए जाय, संगठन के मुख्य सलाहकार दीपक माहेश्वरी ने कहा कि बाजार क्षेत्र से ठेले पूर्ण रूप से हटाए जाय तथा हल्द्वानी शहर में नगर निगम की अनुमति के बिना जो ठेले चल रहे हैं, उन पर सख्त कार्यवाही की जाए व बाजार क्षेत्र के कॉम्प्लेक्सो के दुकानदारों की पार्किंग सुनिश्चित की जाए नगर निगम की क्षतिग्रस्त दुकानों को सही किया जाए, सभी व्यापारियों ने अतिक्रमण रूपी रोग को अति शीघ्र सही करने की बात कही इस मौके पर मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान और नगर आयुक्त पारितोष वर्मा ने कहा कि शीघ्र ही अतिक्रमण हटाने के संदर्भ में पुलिस अधीक्षक और ट्रैफिक के साथ संयुक्त रणनीति बना के अतिक्रमण हटाया जाएगा, आज की बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, नगर आयुक्त पारितोष वर्मा ,सहायक आयुक्त गणेश भट्ट, प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के सह संयोजक देवेश अग्रवाल, प्रदेश रणनीति सलाहकार दीपक माहेश्वरी, प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुरन लाल साह ,जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज, युवा अध्यक्ष कुंदन रावत, रिषभ पाठक आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement