हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर नीद से जागा आबकारी विभाग, पकड़ने लगा कच्ची

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार आबकारी विभाग हल्द्वानी द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए फतेहपुर एवं लामाचौड़ क्षेत्र में दबिश दी गई।दबिश के दौरान टीम द्वारा रोड किनारे स्थित कच्ची बस्ती के पीछे एवं समीप लगे बगीचे की ओर गड्ढों में छिपाकर रखे गए ड्रमों से कुल 267 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई।प्रकरण में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है दबिश में आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह,उप आबकारी निरीक्षक कैलाश जोशी, हीरा बल्लभ, राहुल, खुशाल, ज्योति, भास्कर, गीता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *