हल्द्वानी : (बड़ी खबर) बेला पर भारी छवि, जबरदस्त चुनावी ट्रायंगल

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

रामड़ीआन सिंह जिला पंचायत सीट पर छवि कांडपाल बोरा की धमाकेदार जीत

हल्द्वानी, नैनीताल : नैनीताल जनपद की सबसे हॉट मानी जा रही रामड़ीआन सिंह जिला पंचायत सीट पर चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प होता जा रहा है। यहां छवि कांडपाल बोरा ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी बेला तोलिया पर लगातार ज़बरदस्त बढ़त बना ली है। अब तक के मतगणना रुझानों में छवि कांडपाल बोरा 2411 वोटों से जीत हासिल की है चुनाव मैदान में उतरते ही छवि कांडपाल बोरा ने लोगों का विश्वास जीतते हुए जनसमर्थन बटोरना शुरू कर दिया था। मतगणना के शुरुआती दौर से ही उन्होंने बढ़त बना रखी थी जिसे वे लगातार कायम रखे हुए थी इधर, नैनीताल जिले के अन्य विकासखंडों में भी प्रधान पदों के नतीजे आने शुरू हो गए हैं, और विभिन्न क्षेत्रों से उम्मीदवारों की जीत की खबरें सामने आ रही हैं। कई स्थानों पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है, तो कहीं एकतरफा जीत के उदाहरण भी सामने आ रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement