हल्द्वानी : (बड़ी खबर) गोल्ज्यू का आशीर्वाद लेकर ललित जोशी जुटे प्रचार में, एक दशक से नगर निगम भ्रष्टाचार की चपेट में

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

कांग्रेस पार्टी ने हल्द्वानी नगर निगम चुनाव के लिए वरिष्ठ नेता ललित जोशी को प्रत्याशी घोषित कर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। टिकट मिलने के बाद ललित जोशी ने सबसे पहले गोल्ज्यू देवता के मंदिर में आशीर्वाद लिया, जो उनकी सांस्कृतिक और धार्मिक जुड़ाव को दर्शाता है। इसके बाद उन्होंने हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश से मुलाकात की और उनके समर्थन के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा कि विधायक सुमित हृदयेश ने उनके ऊपर भरोसा कर बड़ा दिल दिखाया है विधायक सुमित हृदयेश ने इस अवसर पर कहा कि यह टिकट केवल ललित जोशी का नहीं, बल्कि पूरे कांग्रेस संगठन का है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी की एकजुटता और मजबूत रणनीति के साथ ललित जोशी हल्द्वानी नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज करेंगे।ललित जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले एक दशक से नगर निगम भ्रष्टाचार की चपेट में है और अब समय आ गया है कि हल्द्वानी की जनता बदलाव लाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे नगर निगम को पारदर्शी और जनहितकारी बनाएंगे। इस मौके पर सैकड़ों समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जो आगामी चुनाव में कांग्रेस के लिए मजबूती का संकेत देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *