हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- शादी में मिलेंगे दो सिलेंडर, पढ़ लीजिए खबर

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया कि उत्तराखंड शासन के निर्देशानुसार पश्चिम एशिया संकट के कारण एलपीजी के सप्लाई में आई कठिनाइयों के कारण व्यावसायिक एलपीजी हेतु एसओपी निर्धारित की गई है जिसके अंतर्गत विवाह समारोह हेतु अधिकतम दो व्यवसायिक सिलेंडर निर्धारित किए गए हैं शासन के उक्त आदेश के क्रम में, आदेश जारी करते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया कि विवाह समारोह के लिए सिलेंडरों के आवंटन हेतु आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने व दस्तावेजों का परीक्षण कर अस्थाई गैस कनेक्शन की संस्कृति करने के लिए जनपद नैनीताल के अंतर्गत तहसील स्तर पर अधिकारियों को नामित किया गया है जिसके क्रम में तहसील नैनीताल हेतु नामित अधिकारी उप जिला अधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी नैनीताल।इसी प्रकार तहसील हल्द्वानी हेतु उप जिला अधिकारी व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी हल्द्वानी, रामनगर क्षेत्र हेतु उप जिला अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक रामनगर, तहसील कालाढूंगी हेतु उप जिलाधिकारी व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कालाढूंगी, तहसील लालकुआं क्षेत्र हेतु उप जिलाधिकारी व पूर्ति निरीक्षक लालकुआं, तहसील धारी हेतु उप जिला अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक धारी, तहसील खन्स्यू हेतु उप जिलाधिकारी धारी व पूर्ति निरीक्षक ओखलकांडा, तहसील श्रीकैंची धाम हेतु उप जिलाअधिकारी धारी व पूर्ति निरीक्षक मझेड़ा के साथ ही तहसील बेतालघाट हेतु उप जिलाधिकारी धारी व पूर्ति निरीक्षक मझेड़ा को नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए नामित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह सिलेंडर प्राप्त करने हेतु आवेदक से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर उनका भली भांति परीक्षण व जांच के उपरांत अस्थाई गैस कनेक्शन हेतु संस्तुति करते हुए संबंधित गैस एजेंसी को सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने हेतु निर्देश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *