पिथौरागढ़: स्वरोजगार को मिली नई उड़ान, ‘Zorko – Brand of Food Lovers’ कैफे का भव्य शुभारंभ

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

पिथौरागढ़: स्वरोजगार की दिशा में प्रेरणादायक पहल करते हुए पिथौरागढ़ निवासी जितेन्द्र तिवारी ने शनिवार को अपने नए कैफे “Zorko – Brand of Food Lovers” की शुरुआत की। कैफे का उद्घाटन नगर की मेयर कल्पना देवलाल और जितेन्द्र तिवारी की माताजी चम्पा तिवारी के कर-कमलों द्वारा किया गया।इस अवसर पर मेयर कल्पना देवलाल ने कहा कि स्वरोजगार के क्षेत्र में युवाओं का आगे आना समाज के लिए सकारात्मक संकेत है। जितेन्द्र तिवारी ने अपने कैफे में जहां स्वादिष्ट व्यंजनों का इंतज़ाम किया है, वहीं स्थानीय पहाड़ी और ऑर्गेनिक उत्पादों को भी स्थान देकर क्षेत्र की संस्कृति और कृषि को बढ़ावा दिया है।कैफे के उद्घाटन समारोह में परियोजना निदेशक आशीष पुनेठा, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी के. एन. पंत, यूको बैंक मैनेजर कनिष्क, गीता पंत, नीरज पाठक, अजय वर्मा, ध्रुव गुप्ता, मोनू चौसाली, नवराज भैसोड़ा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कैफे की शुरुआत से न केवल स्थानीय युवाओं को प्रेरणा मिलेगी, बल्कि पर्यटकों को भी पिथौरागढ़ के पारंपरिक स्वाद और सांस्कृतिक पहचान का एक नया अनुभव प्राप्त होगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement