हल्द्वानी : सीपीयू ने पेश की मानवता की मिशाल, जाम में फंसी गर्भवती महिला को दरोगा बिक्रम और जवान रोहित ने पहुंचाया अस्पताल,महिला ने बेटे को दिया जन्म

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में एक बार फिर उत्तराखंड पुलिस की सीपीयू टीम ने अपनी ड्यूटी निभाते हुए मानवता की मिसाल पेश की है। इस बार मामला एक गर्भवती महिला से जुड़ा है, जिसे समय पर अस्पताल पहुंचाकर पुलिसकर्मियों ने न केवल एक परिवार को राहत दी, बल्कि एक नए जीवन के आगमन का रास्ता भी साफ किया।मामला रानीबाग के पास भीमताल मोड़ का है। बबलू नाम का एक व्यक्ति अपनी गर्भवती पत्नी गीता को लेकर निजी वाहन से अस्पताल जा रहा था। लेकिन भीषण ट्रैफिक जाम के कारण वह आगे नहीं बढ़ पा रहा था। ऐसे में उसने मौके पर तैनात सीपीयू दरोगा बिक्रम सिंह और जवान रोहित से मदद की गुहार लगाई।स्थिति की गंभीरता को समझते हुए जवान रोहित ने तत्काल निर्णय लिया और अपनी सरकारी बुलेट से एस्कॉर्ट करते हुए बबलू और गीता को अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने के महज पांच मिनट बाद ही गीता ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। “हम सीपीयू के जवानों के बहुत आभारी हैं, अगर समय पर मदद नहीं मिलती तो पता नहीं क्या होता ऐसे कई मौके हमने देखे हैं जब सीपीयू के जवानों ने ड्यूटी से आगे बढ़कर मानवता की सेवा की है। हल्द्वानी में हुए इस घटनाक्रम ने एक बार फिर यह साबित किया है कि वर्दी सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने का प्रतीक नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का भी प्रतीक है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement