हल्द्वानी: भारी बारिश का अलर्ट, कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी: भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 10 जुलाई को नैनीताल जिले में अत्यधिक भारी बारिश, आकाशीय बिजली और भूस्खलन की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल के आदेशानुसार शुक्रवार, 10 जुलाई को जिले के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement