हल्द्वानी – पति-पत्नी ने मिलकर सहेली से ठगे डेढ़ लाख, निवेश का दिया था झांसा, वापस मांगने पर मिल रही धमकी

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी – निवेश के नाम पर महिला से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें शिकायतकर्ता की पुरानी सहेली और उसके पति पर डेढ़ लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। वंदना विहार, लालडांठ निवासी ज्योति मेहता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।ज्योति के अनुसार, वह और आरोपी महिला रितु कांडपाल तीन साल पहले एक निजी स्कूल में साथ पढ़ाती थीं। कुछ समय बाद दोनों ने नौकरी छोड़ दी थी। जुलाई 2024 में रितु ने दोबारा संपर्क कर बताया कि वह और उसका पति गिरीश चंद्र सनवाल एक निवेश संबंधी कंपनी चला रहे हैं। उन्होंने ज्योति को निवेश का प्रस्ताव दिया, लेकिन ज्योति ने शुरुआत में मना कर दिया।इसके बावजूद, आरोपी दंपती ने कथित तौर पर ज्योति से डेढ़ लाख रुपये ले लिए। जब ज्योति को शक हुआ और उसने पैसे वापस मांगे, तो दोनों ने टालमटोल करने के साथ धमकाना भी शुरू कर दिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement