हल्द्वानी: IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने दिए सख्त निर्देश, कानून व्यवस्था मजबूत करने पर जोर

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी: कुमाऊं रेंज की आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने शुक्रवार को हल्द्वानी में सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास कायम करने के दिशा-निर्देश दिए। बैठक में पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, उधमसिंह नगर एवं अल्मोड़ा के पुलिस कप्तान मौजूद रहे।आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं, ऐसे में पुलिस को सख्त और संवेदनशील कार्रवाई करनी होगी। उन्होंने विशेष रूप से जनता के दिलों में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने पर फोकस करने को कहा।बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियानों के तहत महिला और बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही, बिना पहचान वाले शवों की पहचान, एनडीपीएस के पुराने मामलों का शीघ्र निस्तारण और थानों एवं चौकियों में सीज वाहनों के समय पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।आईजी ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों और उनके अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि कानून व्यवस्था की मजबूती और जनता के साथ भरोसेमंद संबंध स्थापित करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement