हल्द्वानी: प्रवीण जोशी बने सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल के मुखानी मंडल अध्यक्ष

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड में प्रवीण जोशी को हल्द्वानी ग्रामीण मुखानी मंडल अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष लाखन निगल्टिया, प्रदेश महामंत्री भुवन भट्ट और वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश थुआल की संस्तुति पर यह नियुक्ति की गई।प्रवीण जोशी संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेंगे। उनके मनोनयन पर संगठन के पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त की और उन्हें बधाई दी।इस अवसर पर प्रदेश सचिव चंदन बिष्ट, प्रवक्ता संजय त्यागी, जिला प्रभारी संजय बिष्ट, जिला अध्यक्ष नैनीताल नरेश पांडे, प्रदेश सलाहकार समिति अध्यक्ष डॉ. अंजना जोशी, प्रदेश महिला प्रभारी सीमा बत्रा, प्रदेश महिला महामंत्री ज्योति अवस्थी, कुमाऊं मंडल महिला प्रभारी काजल खत्री, जिला प्रभारी राहुल जोशी, महिला नैनीताल प्रभारी मंजू साह, महिला मुखानी मंडल प्रभारी मंजू भट्ट, राम सिंह नेगी, राजेंद्र सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *