नगर निगम में मच्छरो के प्रकोप कम करने के लिए नई फॉगिंग मशीनों का शुभारंभ

दीपक अधिकारी

नगर निगम में मच्छरो के प्रकोप कम करने के लिए नई फॉगिंग मशीनों का शुभारंभहल्द्वानी

हल्द्वानी: मुख्य नगर आयुक्त आईएएस विशाल मिश्रा और सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने नगर निगम क्षेत्र में मच्छर प्रकोप को कम करने के लिए नई फॉगिंग मशीनों का शुभारंभ किया।पूर्व में नगर निगम के पास तीन फॉगिंग मशीनें थीं, जिन्हें अब दो नई मशीनों के साथ बढ़ाया गया है। इन मशीनों के माध्यम से मच्छरों से होने वाली बीमारियों को नियंत्रित करने का प्रयास किया जाएगा।नगर निगम ने एक रोस्टर तैयार करने की योजना बनाई है, जिसके अनुसार प्रतिदिन फॉगिंग की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि फॉगिंग का कार्य नियमित रूप से हो, जिससे मच्छर जनित रोगों का प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।नगर निगम के अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे सफाई और व्यक्तिगत सुरक्षा का ध्यान रखें, ताकि फॉगिंग के प्रयासों का अधिकतम लाभ मिल सके। नागरिकों की भागीदारी से ही मच्छर प्रकोप को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement