कुमाऊँ(ब्रेकिंग न्यूज) प्रधानमंत्री मोदी का उत्तरकाशी दौरा स्थगित, मौसम विभाग ने 27 फरवरी को जारी किया है यलो अलर्ट

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

27 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तरकाशी दौरा स्थगित हो गया है, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद यह निर्णय लिया गया है, मौसम विभाग के मुताबिक 27 फरवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जिसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीतकालीन यात्रा का संदेश देने के उद्देश्य से गंगोत्री के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा और हर्षिल आने वाले थे, अब यह दौरा मार्च में हो सकता है, उत्तराखंड सरकार ने 27 फरवरी के प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी थी लेकिन मौसम विभाग के अलर्ट के बाद अब इस दौरे को स्थगित कर दिया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement