तेज बुखार ने ली डीजे संचालक की जान,एक माह बाद था विवाह

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

तेज बुखार से युवक की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार संजीव कुमार(27) वर्ष पुत्र मोहनलाल कश्यप निवासी पुरानी कत्था फैक्ट्री बरेली रोड को बुखार होने पर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।शुक्रवार की तड़के संजीव की अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मार्च में उसकी शादी थी। संजीव के पिता बरेली रोड में फास्टफूड का ठेला लगाते हैं। वह भी डीजे से घर खर्च में मदद किया करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है ‌

Advertisement
Advertisement
Advertisement