हल्द्वानी: कालाढूंगी क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, जलकर दो लोगों की दर्दनाक मौत

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी के कालाढूंगी क्षेत्र में आज एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कालाढूंगी थाना से पहले वन निगम के डिपो के पास बाइक सवार दो लोगों की टक्कर एक अन्य बाइक से हो गई। इस टक्कर के तुरंत बाद शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे दोनों युवक उसकी चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही जलकर दम तोड़ दिया,वहीं दो लोग घायल है जिन्हें सुशीला तिवारी हॉस्पिटल भेजा गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि कुछ ही पलों में आसपास मौजूद लोग सहम गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement