हल्द्वानी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नई इकाई का हुआ गठन

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नई इकाई का गठन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला हल्द्वानी कुमाऊँ संभाग कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम प्रसाद जुयाल, सह कोषाध्यक्ष व नगर अध्यक्ष डॉ. गोपाल गौतम और विभाग संयोजन मंत्री मैखलार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे इस अवसर पर डॉ. गोपाल गौतम को हल्द्वानी नगर मंत्री और पीरज विज्ट को नगर अध्यक्ष बनाया गया वहीं कॉलेज इकाई अध्यक्ष का दायित्व आयुष बेलवाल और कॉलेज मंत्री का पद विशाल रावत को सौंपा गया एबीवीपी नेताओं ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज में नेतृत्व क्षमता का विकास करना राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत बनाना और छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान करना है और एम.बी.पी.जी. कॉलेज हल्द्वानी के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी से केवल एक ही संभावित प्रभारी अध्यक्ष पद पर दावेदारी कर रहे हैं यह जिम्मेदारी पिछले कई वर्षों से सक्रिय रूप से संगठन से जुड़े अभिषेक गौतम निभा रहे हैं विभिन्न सूत्रों से सामने आया कि कुछ लोग झूठा प्रचार कर विद्यार्थी परिषद का प्रभारी बताकर समाज को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसकी कड़ी निंदा की गई है हल्द्वानी में नई इकाई गठन के साथ ही एबीवीपी पदाधिकारियों ने संगठन को और मजबूत करने तथा छात्र हितों के लिए लगातार काम करने का संकल्प लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement