हल्द्वानी: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा में विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व पार्षद राधा आर्या एवं विनोद कुमार पिन्नु ने किया पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का 135वां जन्म दिवस पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह बाबा साहब के विचारों और उनके योगदान को याद किया गया। लोगों ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई तिकोनिया चौराहे पर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया इस दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, विनोद कुमार पन्नू और राधा आर्या पूर्व पार्षद द्वारा शोभा यात्रा का फूलों से भव्य स्वागत किया गया इस मौके पर सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाबा साहब के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। हल्द्वानी विधायक ने कहा कि बाबा साहब ने हमें समानता और अधिकारों का मार्ग दिखाया है, हमें उनके विचारों को आगे बढ़ाना चाहिए। अंबेडकर जयंती का यह आयोजन सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश देता नजर आय कार्यक्रम मे चन्दन लाल कनोजिया,जया कर्नाटक, चंपा चिलवाल, मंजू दानु, आरती पपोला,हरीश सिनोली, राजेन्द्र लाल, कैप्टेन हरीश चन्द्र,शोभा आर्या, पुष्पा देवी, सुशीला देवी,ज्योति चौहान, हर्षिता, लक्की राजपूत, हिमांशु आर्या, दयाल, शैलेन्द्र कुमार, मोहनीश कुमार, हैप्पी माहेश्वरी, रोहित कुमार, दीपक कुमार, पवन कनोजिया,सूरज प्रकाश, कृष्णवती आदि लोग उपस्थित रहे!

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement