श्रीनगर-कर्णप्रयाग बस अड्डे के शौचालय में महिला ने शिशु को दिया जन्म, स्वास्थ्य टीम की तत्परता से बची दोनों की जान

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

देहरादून। श्रीनगर-कर्णप्रयाग बस अड्डे के शौचालय में एक नेपाली मूल की महिला ने शिशु को जन्म दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन और बस अड्डे पर मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की तैनात टीम ने समय रहते हस्तक्षेप कर जच्चा-बच्चा की जान बचा ली।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ज्योति थापा (21 वर्ष), पत्नी मनीष थापा, निवासी ब्राडी सेन (कर्णप्रयाग), अपने परिवार के साथ मजदूरी के सिलसिले में हिमाचल जा रही थी। यात्रा के दौरान बस के श्रीनगर-कर्णप्रयाग बस अड्डे पर कुछ समय के लिए रुकने पर ज्योति शौचालय गई, जहां उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।चीख-पुकार सुनकर आईएसबीटी में तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। चिकित्सक और फार्मासिस्ट की सूझबूझ और तत्परता से महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। इसके उपरांत 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से महिला और नवजात को राजकीय जिला चिकित्सालय श्रीनगर भेजा गया, जहां दोनों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement