उत्तराखंड में आईटीएफ एमटी 100 (अंतरराष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता) के आयोजन तीन अक्टूबर से होने जा रहा है क्या रहेगा उसमें खास

आईटीएफ एमटी 100 (अंतरराष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता) के आयोजन तीन अक्टूबर से।

टूर्नामेंट- आपटिमम जेम्स कार्बेट कप 2024

आयोजन स्थल- आप्टिमम टेनिस एकेडेमी, चूनाखान, बैलपड़ाव

निदेशक देवेन्द्र सिंह रावत, आप्टिमम टेनिस एकेडेमी ने बताया कि दिनांक 3 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस आटीएफ एमटी 100 (आप्टिमम जेम्स कार्बेट कप) की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।इस प्रथम आप्टिमम जेम्स कार्बेट कप 2024 के टूर्नामेंट डायरेक्टर अविनीश रस्तोगी व चीफ रैफरी एंटन डीसूजा हैं। रावत ने बताया कि यह अंतरराष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता में अपने दादाजी स्वर्गीय श्री बी0 एस0 रावत जी की स्मृति में आयोजित करवा रहा हूँ, इस प्रतियोगिता के प्रारंभ होने से पहले ही ऐकेडेमी व रावत फार्मस को बहुत बेहतर तरह से सजा दिया गया है व लगभग 100 खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने की पुष्टि भी हो चुकी है, इसमें 30 वर्ष से 75 वर्ष तक के महिला व पुरुष खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। स्थानीय क्षेत्र के विभिन्न टेनिस खिलाड़यों जिसमें प्रमुख रूप से नरेंद्र जंगपांगी,प्रिसिंपल इन्कम टैक्स कमिश्नर,कुमांऊ क्षेत्र, प्रोफेसर श्री अमित जोशी, कुमांऊ विश्वविद्यालय, नैनीताल, केपीसीएल के निदेशक श्री विवेक अग्रवाल,हल्द्वानी, चूनाखान निवासी ब्रिज मोहन सिंह बिष्ट,मैनेजर सेवानिवृत्त एस0बी0आइ0, संदीप तिवारी व ललित बेलवाल दोनो अधिवक्ता हाईकोर्ट नैनीताल, सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस डी0एन0एस0 बिष्ट,चूनाखान, हलदूचौड़ निवासी महेंद्र सिंह बिष्ट,लेफ्टिनेंट कर्नल, फॉरेस्ट के देवेन्द्र सिंह बिष्ट, प्राइवेट सेक्टर से अंकुर शर्मा,अमलतास कालोनी, मानवेंद्र हरबोल, राघवेंद्र साह,इंडिया होटल,नैनीताल के स्वामी व बन्ना खेड़ा के जय राजपूत ने बताया कि इस तरह की बड़ी अंतरराष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता के आयोजन से निश्चित ही इस विश्व प्रसिद्ध खेल को स्थानीय क्षेत्र में प्रमोट करने में मदद मिलेगी। डीटीए नैनीताल के समस्त पदाधिकारियों ने इस सार्थक प्रयास के लिए निदेशक डी0एस0रावत,आप्टिमम टेनिस एकेडेमी को बधाई दी है व भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया है। वयोवृद्ध टेनिस खिलाड़ी व गारजियन डीटीए, नैनीताल श्री जी0एल0साह ने रावत,निदेशक आप्टिमम टेनिस एकेडेमी,चूनाखान, बैलपड़ाव को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement