हल्द्वानी: भाजपा के रोड शो में दिखे आईटीआई गैंग के सदस्य: ललित जोशी

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

आज कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी ने लोगों से कहा कि वार्डो का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। पिछले 10 सालों में भाजपा नगर निगम में थी, लेकिन निगम के सभी वार्डो की हालत खस्ता है। ग्रामीण क्षेत्रों के 16 वार्डो में ललित जोशी को मिल रहे लगातार समर्थन से भाजपा में भय का माहौल पैदा हो गया है। इन्हीं वार्डो को भाजपा अपना गढ़ मानती थी, लेकिन ललित जोशी के सौम्य स्वभाव और जन आंदोलनों से जुड़े होने से ग्रामीण वार्डों की जनता ने उन्हें समर्थन दिया है। ललित की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा घबराई हुई है। इसके रुझान भाजपा को रोड शो में देखने को मिल चुका है, जब वह ग्रामीण वार्डो से जनता को रोड शो में लाने में नाकाम साबित हुई। फिर उसे बाहरी क्षेत्रों से भीड़ जुटाई पड़ी। आज लोग विकास चाहते है। ना कि नगर निगम में शामिल कर केवल जुमलेबाजी। ललित जोशी जन आंदोलनों से निकले नेता है इसलिए आज वह ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा समर्थकों की पहली पसंद बने हुए है। भाजपा को अब ग्रामीण क्षेत्रों से अपने वोटबैंक खिसकने का डर सता रहा है।कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किए गए रोड शो को फ्लॉप करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने भीड़ जुटाने के लिए बाहरी लोगों को लाया, लेकिन उनकी योजना विफल रही। ललित जोशी ने कहा कि भाजपा हल्द्वानी में “खिचड़ी पकाने” की कोशिश कर रही थी, लेकिन वह खुद ही अपनी खिचड़ी में उलझ गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस रोड शो में हल्द्वानी के अपराधों के लिए कुख्यात आईटीआई गैंग के सदस्य मौजूद थे, जो शहर में डर का माहौल पैदा कर रहे हैं। इस गैंग गतिविधियों के कारण शहर की महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा खतरे में है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने बाहरी क्षेत्रों से लोगों को बुलाकर भीड़ जुटाने की कोशिश की, लेकिन ऐसा करने में असफल रही। उन्होंने भाजपा के इस रोड शो को नाकाम बताते हुए कहा कि यह जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास था, लेकिन जनता ने इसे नकार दिया। उन्होंने कहा कि यहां की जनता को शामिल करने में असफल नहीं है क्योंकि ना तो विकास के कार्य किए गए ना ही जनता की सुध ली गई केवल जुमलेबाजी की गई। जिसका प्रमाण भाजपा को रोड शो में देखने को मिल चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *