महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष और कुमाऊं मंडल प्रभारी बनाए जाने पर जया कर्नाटक का हल्द्वानी में हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष और कुमाऊं मंडल प्रभारी बनाए जाने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचीं जया कर्नाटक का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पर पहुंचकर माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की महिला कांग्रेस की नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष एवं कुमाऊं मंडल प्रभारी जया कर्नाटक के प्रथम बार हल्द्वानी आगमन पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए पहुंचीं इस दौरान जया कर्नाटक ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव में कुमाऊं क्षेत्र की सभी सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन को और मजबूत करेंगी,साथ ही उनका विशेष फोकस महिला कांग्रेस में ऊर्जावान और युवा कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर रहेगा इस अवसर पर पूर्व पार्षद राधा आर्य, गीता पंवार जिलाध्यक्ष रानीखेत महिला कॉंग्रेस, चंपा चिलवाल, रजनी, भगवती बिष्ट महानगर अध्यक्ष राज्य आंदोलन कारी प्रकोष्ठ,भगवती जोशी, कुसुम, ललिता, मंजू दानु, आरती पपोला, लता पाण्डेय, पुष्पा तिवारी, निर्मला चौधरी, गोविंदी भैंसौरा, साक्षी तिवारी, चंद्रा तिवारी, हेमा पाठक, विनोद कुमार पिन्नु, राजकुमार, कुन्दन नेगी, संदीप कर्नाटक, ज्ञानेंद्र तिवारी, लक्की राजपूत, प्रेम प्रकाश टम्टा, रोहन चौधरी, सतीश शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *