कलयुगी भाभी ने देवर को दी खौफनाक मौत, पहले बिजली के खंभे में बांधा और फिर..लगा दिया आग

दीपक अधिकारी

 

हल्द्वानी

 

भाभी ने अपने परिवार के साथ मिलकर अपने देवर को खौफनाक मौत दी है मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का है जहा सकरा थाना क्षेत्र की पिलखी गजपति पंचायत के कोरिगामा में गुरुवार की देर रात बिजली के पोल से बांधकर युवक के साथ मारपीट कर जिंदा जला दिया गया। मृत युवक की पहचान कोरिगामा गांव निवासी सुधीर कुमार दुबे (35) के रूप में हुई। घटना का कारण भाई से भूमि विवाद बताया गया है।घटना को लेकर इलाके के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने के बाद सकरा थाने की पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच की।

छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुधीर की भाभी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार सुधीर की पत्नी की मृत्यु लगभग दो वर्ष पूर्व हो गई थी। उसे कोई संतान भी नहीं है। बताया जा रहा कि सुधीर कोई काम नहीं करता था। समय- समय पर पुश्तैनी जमीन को बेच देता था। इस कारण परिवार में अक्सर विवाद होता था।

रात में घर लौटा तो भाई व भाभी से हो गया था विवाद

बताया गया कि गुरुवार की देर रात सुधीर कहीं से घर लौटा। इसी दौरान भाई संजीव कुमार दुबे व भाभी नीतू देवी के साथ उसका विवाद हो गया।इसके बाद मारपीट कर उसे बिजली के पोल से बांध दिया और उसके शरीर में आग लगा दिया। गंभीर रूप से जल जाने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सुबह में लोगों को मिली घटना की जानकारी

ठंड के मौसम में गहरी नींद में होने के कारण आसपास के लोगों को इस घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह मिली। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई और तरह-तरह की चर्चा की जाने लगी।घटना के बाद भाई फरार हो गया है। सूचना पर पहुंची सकरा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसकी भाभी नीतू देवी को गिरफ्तार कर लिया है।

फारेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर अपने स्तर से छानबीन कर कई नमूने को एकत्र किया। ग्रामीण एसपी ने कहा कि युवक के पिता द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया कि युवक मानसिक बीमार था।पिता द्वारा कहा गया कि मार दिए जाने के बाद दाह संस्कार किया जा रहा था। इसमें सुधीर के भाभी व भतीजे को आरोपित किया गया है।

तीन लोगों की संलिप्तता

सकरा थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि युवक को जलाकर मारने में दो-तीन लोगों की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस हर बिंदु पर छानबीन कर रही है।

Advertisement
Advertisement