सेवालय समिति के वार्षिक उत्सव में दिव्यांग बच्चों का उत्साहवर्धन

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

कटघरिया स्थित मंगलम बैंकट हॉल में सेवालय समिति द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन अत्यंत गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए दिव्यांग बच्चों के बीच समय बिताने तथा उनका उत्साहवर्धन करने का अवसर प्राप्त हुआ कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना की गई। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं उनके उत्साह ने उपस्थित सभी लोगों को भावुक एवं प्रेरित किया। इस अवसर पर कहा गया कि दिव्यांगजन समाज की शक्ति हैं और उनके सम्मान, सहयोग एवं सशक्तिकरण हेतु सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं सेवालय समिति द्वारा निरंतर सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों की सराहना करते हुए समिति के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं समारोह में श्रीमान रोहित जोशी जी, श्रीमती नीमा बिष्ट जी, श्रीमती भावना मजगई जी एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित आदरणीय श्री जीवन जोशी जी की विशेष उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने दिव्यांग बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की कार्यक्रम का समापन सेवा, संवेदना एवं सामाजिक समरसता के संदेश के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *