हल्द्वानी: काशीपुर के किसान सुखवंत आत्महत्या मामले में मजिस्ट्रेट जांच शुरू

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी: काशीपुर के किसान सुखवंत की आत्महत्या के मामले में अब मजिस्ट्रेट जांच औपचारिक रूप से शुरू कर दी गई है। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत स्वयं इस संवेदनशील मामले की जांच कर रहे हैं जांच के दौरान एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप सिंह,, तहसीलदार पंकज चंदोला, तथा इस प्रकरण में निलंबित किए गए दरोगा कुंदन रौतेला,अन्य कुछ पुलिसकर्मी मौजूद हैं मजिस्ट्रेट जांच में आत्महत्या के कारणों, आरोपों और पुलिस की भूमिका की गहनता से पड़ताल की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाएगी तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement