हल्द्वानी : बागेश्वर आपदा पीड़ितों को भेजी गई राहत सामग्री,मंडी प्रशासक ऋचा सिंह एवं सचिव दिग्विजय सिंह देव ने दिखाई हरी झंडी

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी मंडी समिति से बागेश्वर आपदा पीड़ितों के लिए राहत सामग्री रवाना की गई। उत्तराखंड मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू के निर्देश पर मंडी समिति हल्द्वानी से 200 राशन किट भेजी गईं, मंडी समिति की प्रशासक एवं नगर आयुक्त ऋचा सिंह और सचिव दिग्विजय सिंह देव ने हरी झंडी दिखाकर राहत सामग्री के वाहन को बागेश्वर के लिए रवाना किया। इस दौरान ऋचा सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू के मार्गदर्शन में आपदा प्रभावित क्षेत्रों तक राहत पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सामग्री स्थानीय प्रशासन की मदद से जरूरतमंद पीड़ितों तक पहुंचाई जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement