हल्द्वानी की खोदी सड़कों पर मंत्री राम सिंह कैड़ा नाराज, बोले,पहले सड़कें दुरुस्त करो, फिर शुरू करो नए काम

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

₹2200 करोड़ की योजनाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों से मांगा हिसाब, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिए सख्त निर्देश।शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को हल्द्वानी में शहरी विकास विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। बैठक में नगर निगम, यूयूएसडीए (UUSDA), जल निगम, पेयजल संस्थान समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में हल्द्वानी शहर में करीब 2000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई बैठक के दौरान मंत्री ने शहर की खोदी हुई और बदहाल सड़कों पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पहले जिन सड़कों की खुदाई की गई है उन्हें तत्काल दुरुस्त किया जाए, उसके बाद ही नए कार्य शुरू किए जाएं मंत्री ने नैनीताल रोड पर जल निगम द्वारा चल रहे कार्यों में हो रही देरी पर भी असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए सभी कार्यों को तय समयसीमा में जल्द पूरा किया जाए।राम सिंह कैड़ा ने कहा कि हल्द्वानी कुमाऊं का प्रवेश द्वार है, इसलिए यहां होने वाले निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ-साथ शहर की सुंदरता का भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकि स्थानीय लोगों और पर्यटकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़े बैठक के दौरान मंत्री ने अधिकारियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उपलब्ध कराए गए लगभग ₹2200 करोड़ की योजनाओं का भी विस्तृत ब्यौरा मांगा। उन्होंने पूछा कि यह धनराशि किन-किन परियोजनाओं में खर्च की गई है और उसकी प्रगति क्या है। अधिकारियों को सभी विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *