38वें राष्ट्रीय खेलों में माउंट बाइकिंग : प्रणिता ने जीता गोल्ड,SSP मीणा ने किया सम्मानित

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

नैनीताल व भीमताल में आयोजित एक्स-सीटी टाइम ट्रायल माउंटेन बाइकिंग प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की प्रणिता सोमान ने स्वर्ण पदक जीता 38 वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत भीमताल के सातताल में आयोजित एक्स-सीटी टाइम ट्रायल माउंटेन बाइकिंग प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की प्रणिता सोमान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कर्नाटका की स्टार खिलाड़ी नरजरी ने रजत और उत्तराखंड की सुनीता श्रेष्ठा ने कांस्य पदक हासिल किया।10 फरवरी यानी मंगलवार को एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेताओं को मेडल देकर उनकी कड़ी मेहनत की सराहना की और उन्हें उत्साहित किया। इस मौके पर भवाली सीओ सुमित पांडे, थानाध्यक्ष भीमताल विमल मिश्रा और एसआई गगनदीप सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement