महाकुंभ स्नान पर्व: प्रयागराज के लिए रेलवे चलाएगा 29 स्पेशल ट्रेनें

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

देहरादून। महाकुंभ के शेष दो प्रमुख स्नान पर्वों माघी पूर्णिमा (12 फरवरी) और महाशिवरात्रि (26 फरवरी) के लिए रेलवे ने 29 स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें मुरादाबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। देहरादून, बठिंडा, अंबअडौरा, दिल्ली, अमृतसर और कटरा से फाफामऊ के बीच अतिरिक्त सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

देहरादून-फाफामऊ के लिए चार फेरे

देहरादून से फाफामऊ के बीच कुंभ स्पेशल ट्रेन 04316 देहरादून से 9, 15, 16 और 23 फरवरी को चलेगी। वापसी में 04315 ट्रेन 10, 16, 17 और 24 फरवरी को फाफामऊ से देहरादून के लिए संचालित होगी। यह ट्रेन हरिद्वार, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ होते हुए जाएगी।

बठिंडा, अंबअडौरा से भी कुंभ स्पेशल

बठिंडा से फाफामऊ के लिए 04526 ट्रेन 8, 18 और 22 फरवरी को चलेगी, जबकि वापसी में 04525 ट्रेन 9, 19 और 23 फरवरी को संचालित होगी। अंबअडौरा से फाफामऊ के लिए 9, 15 और 23 फरवरी को विशेष ट्रेन चलेगी। वापसी में यह ट्रेन 10, 16 और 24 फरवरी को फाफामऊ से अंबअडौरा के लिए चलाई जाएगी।

दो दर्जन से अधिक ट्रेनें

रेलवे ने दिल्ली, अमृतसर, फिरोजपुर और श्री माता वैष्णो देवी कटरा से भी प्रयागराज के फाफामऊ स्टेशन के बीच दो दर्जन से अधिक कुंभ स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें 8 से 28 फरवरी के बीच संचालित होंगी।

यात्रियों की सुविधा प्राथमिकता

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे विभाग लगातार कुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे टिकट बुकिंग समय पर कर यात्रा का लाभ उठाएं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement