बंगापानी में चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे चालक-मालिक

दीपक अधिकारी

 

हल्द्वानी 

बंगापानी (पिथौरागढ़)। जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क पर बंगापानी के पास चलती स्विफ्ट डिजायर कार में अचानक आग लग गई। डैशबोर्ड से धुआं निकलता देख चालक प्रेम सिंह ने कार रोक दी और वाहन स्वामी राजेंद्र सिंह के साथ समय रहते बाहर निकल गया।देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और करीब ढाई घंटे तक धू-धूकर जलती रही। फायर सर्विस के पहुंचने से पहले कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हादसे के कारण सड़क पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और यात्री काफी देर तक फंसे रहे। घटना में दोनों की जान बच गई, लेकिन वाहन स्वामी को भारी नुकसान हुआ

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement