हल्द्वानी में नैनीताल दुग्ध संघ ने मनाई वार्षिक सामान्य निकाय की 75वीं वर्षगांठ की डायमंड जुबली

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

नैनीताल जिले के 29 हजार दुग्ध उत्पादकों से राज्य के सबसे अधिक दूध का उत्पादन और विपणन करने वाले नैनीताल दुग्ध संघ ने आज अपने वार्षिक सामान्य निकाय बैठक की 75वीं वर्षगांठ पर डायमंड जुबली कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें मेयर गजराज बिष्ट और दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा सहित कई नेताओं ने शिरकत की। इस दौरान दुग्ध संघ के वार्षिक बजट और कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव में चर्चा हुई। इस दौरान फरवरी से₹2 प्रति लीटर दूध के दाम बढ़ाने के प्रस्ताव के साथ-साथ दुग्ध उत्पादकों के प्रोत्साहन राशि दिए जाने और दूध से बनने वाले घी, दही, मक्खन, पनीर, मिठाई सहित अन्य दुग्ध पदार्थों को बाजार में बेहतर तरीके से मार्केटिंग किए जाने को लेकर भी चर्चा की गई इस दौरान अध्यक्ष द्वारा दुग्ध संघ का वार्षिक बजट भी रखा गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement