नैनीताल : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत हुई खराब

दीपक अधिकारी

अधिकारी

देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को नैनीताल जिले के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे है। यहां अपने दौरे के पहले दिन बुधवार को उपराष्ट्रपति ने कुमाऊं विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।लेकिन इस दौरान यहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें राजभवन ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रही है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।उप राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने पहले से ही सभी तैयारियां पूरी कर ली है। अपने प्रवास के दौरान उपराष्ट्रपति यहां कई अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत करने वाले हैं

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement