अब डिजिटल होगी राशन वितरण प्रणाली, ई-पॉस मशीनों की तैनाती शुरू

Advertisement

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

Advertisement

हल्द्वानी पहाड़ के दूरस्थ इलाकों में जल्द ही राशन वितरण की प्रक्रिया ई-पॉस मशीनों के जरिए की जाएगी। पहले चरण में रामनगर और मेहरागांव में ई-पॉस मशीनें स्थापित की जाएंगी, जबकि दूसरे चरण में शहर के राशन डिपो पर भी यह व्यवस्था लागू होगी खाद्य आपूर्ति अधिकारी दिव्या पांडे ने जानकारी दी कि विभाग के रामनगर गोदाम में 199 ई-पॉस मशीनें पहुंच चुकी हैं, जो कि बेतालघाट और कोटाबाग के गल्ला विक्रेताओं को दी जाएंगी। इसके अलावा मेहरागांव में भी 188 मशीनें आ चुकी हैं, जो सरना, मझेड़ा और ओखलकांडा क्षेत्र की सरकारी सस्ता गल्ला दुकानों में तीन से चार महीने के भीतर इंस्टॉल की जाएंगी इसके साथ ही उपभोक्ताओं को मिलने वाले पीवीसी राशन कार्ड में हो रही देरी को लेकर खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी जिला पूर्ति अधिकारी अपने-अपने जिलों में पीवीसी कार्ड छापने की मशीनें खरीद लें यह प्रक्रिया अगले एक से दो महीने में पूरी कर ली जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को कार्यालयों से ही उनके पीवीसी राशन कार्ड उपलब्ध कराए जा सकें। खाद्य अधिकारी ने बताया कि फिलहाल 10 से 12 हजार उपभोक्ताओं के पीवीसी राशन कार्ड लंबित हैं, जिन्हें जल्द ही वितरित किया जाएगा। मशीनें उपलब्ध होने के बाद यह प्रक्रिया और तेज हो जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Advertisement