नैनीताल में अब तीन जगह वसूला जाएगा लेक ब्रिज टैक्स, सीसीटीवी से होगी निगरानी

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

नैनीताल। नगर में प्रवेश करने वाले वाहनों से अब तीन अलग-अलग स्थानों पर लेक ब्रिज टैक्स वसूला जाएगा। नगर पालिका प्रशासन इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए 36 सीसीटीवी कैमरे लगाएगा, जिससे अधिकारियों द्वारा नियमित मॉनीटरिंग की जाएगी। टैक्स वसूली के लिए लेक ब्रिज के अलावा फांसी गधेरा और बारापत्थर में टोल बूथ बनाए जाएंगे अब तक केवल तल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास लेक ब्रिज पर प्रवेश शुल्क लिया जाता था, जिससे कई वाहन चालक अन्य मार्गों से बिना शुल्क दिए नगर में प्रवेश कर जाते थे। हाईकोर्ट के निर्देश पर नगर पालिका ने लेक ब्रिज और पार्किंग व्यवस्था का जिम्मा संभाल लिया है। इसके तहत अब सभी वाहनों से 110 रुपये प्रवेश शुल्क लिया जाएगा।

तीन टोल बूथों पर होगी वसूली

पालिका के ईओ दीपक गोस्वामी ने बताया कि हल्द्वानी और भवाली से आने वाले वाहनों से फांसी गधेरा में प्रवेश शुल्क लिया जाएगा, जबकि कालाढूंगी मार्ग से आने वाले वाहनों के लिए बारापत्थर में टोल प्लाजा बनाया जाएगा। डिजिटल भुगतान करने पर 300 रुपये और नकद भुगतान करने पर 500 रुपये शुल्क लगेगा पालिका बोर्ड ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हाईकोर्ट में पक्ष रखने और गजट नोटिफिकेशन के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement