एक बार फिर युवा कांग्रेस ने विशाल सिंह भोजक पर भरोसा जताते हुए दी बड़ी जिम्मेदारी संगठनात्मक जिला अध्यक्ष हल्द्वानी नियुक्त किया गया

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी श्री शिवी चौहान व प्रदेश अध्यक्ष श्री सुमित्तर भुल्लर द्वारा विशाल सिंह भोजक को संगठनात्मक ज़िला हल्द्वानी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया पूर्व में हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस व जिलाध्यक्ष NSUI रह चुके हैं विशाल संगठन व कार्यकर्ताओं के बीच हैं मजबूत पकड़ विशाल सिंह भोजक ने हल्द्वानी जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु व युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब व प्रदेश प्रभारी शिवी चौहान व प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया व कहा मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसी पार्टी का सदस्य हूँ जिसका योगदान स्वतंत्रता आंदोलन में रहा व देश को आजाद करने में जिस पार्टी की अहम भूमिका रहीं तथा जो पार्टी एकता अखण्डता समानता व सामाजिक सदभाव में विश्वास रखती है जिस तरह से आज एक बार फिर मुझपर भरोसा जताते हुए युवा कांग्रेस ने एक बड़ी जिम्मेदारी दी है उस जिम्मेदारी पर मैं खड़ा उतारूंगा

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement