हल्द्वानी : 1 से 10 मार्च तक होगा सरस मेले का भव्य आयोजन

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में आगामी 1 से 10 मार्च तक होने वाले सरस मेले की तैयारियों को लेकर बुधवार को विकास भवन, भीमताल सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी ने की। इस दौरान मेले की व्यवस्थाओं और तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई बैठक में बताया गया कि एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी में आयोजित होने वाले इस मेले में उत्तराखंड समेत देश के विभिन्न राज्यों से आए स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे। साथ ही, मेले के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जो मेले की रौनक को और बढ़ाएंगे।मेले को सफल बनाने के लिए एक कमेटी का गठन भी किया गया है। बैठक में एपीडी चंद्रा फर्त्याल ने बताया कि मेले में कुल 250 से अधिक स्टाल लगाए जाएंगे, जिनमें उत्तराखंड के 117 एनआरएलएम महिला समूहों के स्टाल और 74 स्टाल अन्य राज्यों के होंगे बैठक में सभी खंड विकास अधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। मेले को लेकर सभी विभागों को अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए हैं यह मेला न केवल उत्तराखंड की संस्कृति और हस्तशिल्प को प्रदर्शित करेगा, बल्कि देशभर के स्वयं सहायता समूहों को एक मंच प्रदान करेगा। सभी को इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement