बांग्लादेशी घुसपैठ पर पुलिस का करारा प्रहार, 5 बांग्लादेशी नागरिक देश से डिपोर्ट

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर बीएसएफ के सहयोग से सीमा तक पहुंचाया, बांग्लादेशी एजेंसी को किया सुपुर्द

देहरादून। पुलिस ने एक बार फिर अवैध घुसपैठियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए पांच बांग्लादेशी नागरिकों को देश से बाहर कर दिया है। इन सभी को पुलिस ने पहले पटेलनगर क्षेत्र से दबोचा था, जहां वे फर्जी पहचान के साथ लंबे समय से अवैध रूप से रह रहे थे। इस कार्रवाई में उत्तराखंड एसटीएफ की भी अहम भूमिका रही। दिनांक 20-21 मई को सत्यापन अभियान के दौरान इन चार महिलाओं और एक पुरुष को हिरासत में लिया गया था। गहन पूछताछ और दस्तावेजी जांच में इनके बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि होते ही भारत सरकार के निर्देशों के तहत इनका डिपोर्टेशन तय किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की निगरानी में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई, जिसने बीएसएफ से समन्वय स्थापित कर पूरे कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत मात्र कुछ ही दिनों में इन पांचों को बांग्लादेश बॉर्डर तक पहुंचाया और वहां उन्हें बंग्लादेशी एजेंसी के सुपुर्द किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement