बंगाल चुनाव पर हल्द्वानी में सियासी संग्राम, कांग्रेस नेता ललित जोशी का बड़ा बयान

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में बंगाल चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है बीते रोज विधायक सुमित हृदेश के बयान पर अब कांग्रेस नेता ललित जोशी ने पलटवार किया है ललित जोशी ने कहा कि कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से नहीं बल्कि चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार से था। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि बंगाल में लाखों वोट काटे गए और लोकतंत्र को कमजोर करने का काम किया गया। वहीं मोदी फैक्टर को लेकर भी उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा उन्होंने कहा हमारा भाजपा से कोई झगड़ा नहीं है, हमारा मुकाबला चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार से था। ज्ञानेश कुमार वह व्यक्ति हैं जिन्होंने पूरे देश में एक तरह का संक्रमण पैदा किया। जिस तरह से सिस्टम बनाया गया उससे लोकतंत्र पूरी तरह ध्वस्त होता नजर आया। बंगाल में 91 लाख वोट काटे गए और आखिरी में 27 लाख वोट पूरी तरह खत्म हो गए। यह लोकतंत्र नहीं है। विधायक जी ने इसे मोदी फैक्टर का जामा पहनाने की कोशिश की, लेकिन यह बीजेपी का सेट किया हुआ नैरेटिव है। यह मोदी फैक्टर नहीं बल्कि ज्ञानेश कुमार फैक्टर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *