अंकिता भंडारी की चौथी पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, सरकार से पूछे सवाल

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क मे युवा कॉंग्रेस द्वारा अंकिता भंडारी की चौथी पुण्य तिथि पर अंकिता भंडारी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं मोमबत्ती जला श्रद्धांजलि दी गई!

युवा कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष *विशाल भोजक* ने कहा की

जो लोग बात करते है महिला सुरक्षा की उनकी सरकार में हमारी बहन को आज तक नयाए नहीं मिल पाया है । अंकिता के हत्याकांड की सीबीआई जांच कहा तक पहुची कोई नहीं जानता vip कोन है कोई नहीं जानता को-और्डिनेटर छात्रों की गूँज महानगर हल्द्वानी *राधा आर्या* ने कहा की हमारे प्रदेश एवं देश के मुखिया को अपने जन्मदिन पर देश वासियो से एक दिया जलाने की अपील करते हुए जरा भी शर्म नहीं आती हैं की इनके जन्मदिन के तुरंत बाद अंकिता की मृत्यु की तिथि भी आती हैं जिसकी आत्मा आज भी न्याय के लिए तरस रही हैं, भाजपा एक तरफ बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देती हैं वही दूसरी और इनके ही पार्टी के लोगो द्वारा महिलाओ का उत्पीड़न किया जा रहा हैं, ये सरकार इतनी उदासीन हो चुकी हैं की इसे देश और प्रदेश मे महिलाओ पर बढ़ते अपराध दिखाई नहीं देते हैं! अब तक सरकार उस vip का नाम उजागर नहीं कर सकी हैं जों इस कांड के पीछे था!

Advertisement
Advertisement
Advertisement