दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
सायम् फल्डलाइट में खेलते हुए अंतिम टाई में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। रानीखेत गुलदार वन टीम के महिराज मेहरा व अशोक साह (राजा) ने हल्द्वानी चैलेंजर्स के देवेन्द्र सिंह बिष्ट व विकास पांडेय को कांटे के मैच में 6-5 से पराजित कर दिया। इससे पूर्व व्यक्तिगत युगल मैच के 60+ आयुवर्ग में हरीश प्रसाद हल्द्वानी व अजय एलहेंस नैनीताल ने देवेन्द्र सिंह रावत, हल्द्वानी व राघवेन्द्र साह नैनीताल को 6-5 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
आज प्रातः 60+डबल्स इंडीविजुअल के दूसरे सेमीफाइनल मैच में राजेंद्र सिंह मेहता व शंकर दत्त सती की जोड़ी ने जोरदार संघर्ष करते हुए प्रभात मेहरा व बी0एम0एस0 बिष्ट की जोड़ी को 6-5 के अंतर से पराजित किया।
टीम चैम्पियनशिप की तीसरी टाई के डु एंड डाई मैच में हल्द्वानी के हेम कुमार पांडेय व रजत कुमार सती ने अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी रानीखेत के सुमित गोयल व विनोद खुल्वे को बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 6-2 से पराजित कर दिया जबकि सहर्ष पांडेय व हिमांशु तिवारी दोनों हल्द्वानी ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए रानीखेत के गौरव पांडेय व अक्षय बिष्ट को 6-0 से पराजित कर हल्द्वानी को टीम चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचा दिया।
आज के अंतिम 60+डबल्स में हरीश प्रसाद व अजय एलहेंस ने राजेंद्र सिंह मेहता व शंकर दत्त सती को 6-0 से पराजित कर फाइनल जीत लिया।
टीम चैम्पियनशिप में हल्द्वानी रामनगर के मध्य फाइनल खेला गया जिसमें विजय श्री रामनगर ने प्राप्त की, हल्द्वानी चैलेंजर्स को उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त हुआ।
टीम चैम्पियनशिप डबल्स के पहले मैच में रामनगर टाईगर के मोहित सिंह राठौर व मानस तिवारी ने हेम कुमार पांडेय व ललित जोशी को एकतरफा 6-0 से पराजित कर दिया। दूसरे मैच में नमित तिवारी व प्रखर तिवारी ने हल्द्वानी के रजत कुमार सती व हिमांशु तिवारी को 6-4 से,जबकि तीसरे मैच में हल्द्वानी के सहर्ष पांडेय व देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने रामनगर को 6-1से पराजित कर दिया, इस तरह रामनगर ने हल्द्वानी को 2-1से पराजित कर टीम चैम्पियनशिप पर कब्जा किया आज समापन समारोह के मुख्य अथिति रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल श्री मोहन चंद्र भंडारी व विशिष्ट अथिति रिटायर्ड प्रोफेसर अनिल जोशी थे।दोनों ने संयुक्त रूप से विजेताओं व उपविजेताओ को पुरस्कार वितरण किया। समारोह का संचालन सुमित गोयल टूर्नामेंट डायरेक्टर जबकि सहभागिता सचिव अरविंद साह व प्रबंधक गौरव पांडेय की रही पुरस्कार वितरण के अवसर पर उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन, देहरादून के वाइस प्रेसिडैंट देवेन्द्र सिंह रावत, ज्वाइंट सैकेट्री हेम कुमार पांडेय, एक्जीक्यूटिव मैंबर अमर जगाती तथा बी एम एस बिष्ट, सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक,एसबीआई, एस डी सती मनोलीला पैट्रोल पम्प के मालिक,इंडिया होटल के मालिक राघवेन्द्र साह व दैनिक भास्कर के जर्नलिस्ट मुकेश कौशिक आदि उपस्थित रहे।समापन समारोह के अंत में सुमित गोयल, टूर्नामेंट डायरेक्टर व वर्तमान सैकेट्री यूटीए, देहरादून समस्त अथियियों व खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।


