अनियंत्रित होकर सड़क से 10 फ़ीट नीचे गिरी कार

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी , नैनीताल

नैनीताल के मेट्रोपोल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर पैराफीट तोड़ते हुए सड़क से 10 फ़ीट नीचे जाकर गिरी। गमीमत यह रही कि हादसे के बाद कार नीचे समतल जगह में अटक गई। जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे के बाद घायल कार चालक को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल कर जिला चिकित्सालय पहुचाया जहां उसका उपचार किया जा रहा है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय कार सवार मेट्रोपोल से मस्जिद की तरफ जा रहा था तभी नीचे की तरफ से आ रहे एक अन्य वाहन को पास देते समय कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी जिसमे कार चालक व उनका पालतू जानवर के शिवा कोई नही था जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Advertisement
Advertisement