

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी
लुटेरी दुल्हन दूल्हे के अरमानों पर पानी फेर दिया है मामला हरियाणा के भिवानी जिले के खानक गांव के सामने आया है जहां 32 वर्षीय युवक शादी को लेकर बड़े अरमान थे। लेकिन ये अरमान…अरमान बनकर ही रह गए। शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन भाग गई। पुलिस ने शिकायत के आधार 4 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।दूल्हे के पिता ने बताया कि उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। गांव की महिला ने रिश्ते के लिए बात चलाई। इसके बाद फतेहाबाद निवासी एक व्यक्ति ने बात करवाई। उन्होंने शादी के लिए सामान के नाम पर 85 हजार रुपये लिए। 18 जनवरी को पंजाब के संगरूर निवासी महिला के साथ शादी करवाई।दूल्हे के पिता ने बताया कि 18 जनवरी को शादी के बाद बहू घर पर आई थी। एक दिन रहने के बाद 19 जनवरी रात को उसने सभी परिवार वालों को गर्म दूध पीने के लिए दिया। इसके बाद उनकी सुबह ही आंख खुली। शायद उस दूध में कुछ मिला रखा था। सुबह जांच की तो पता चला कि मुंह दिखाई में मिले 10 हजार रुपये, साढ़े तीन तोले सोने के जेवर व चांदी की पायजेब वह अपने साथ ले गई थी। उसके साथ एक लड़की भी थी, वह भी गायब है। इसके बाद उन्होंने शादी करवाने वाले बिचौलियों से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने कोई सही जवाब नहीं दिया।




