ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से मंगवाता था हथियार और ड्रग्स, गिरफ्तार

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

ऊधमसिंहनगर। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को एक सफलता प्राप्त हुई है। सोमवार को एसटीएफ, पंजाब पुलिस और ऊधम सिंह नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बाजपुर में छिपे पंजाब के मोस्ट वांटेड अपराधी ईशानप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लियाम गिरफ्तार आरोपी ईशानप्रीत सिंह,पुत्र जगजीत सिंह मूल रूप से अमृतसर के थाना छेहर्टा क्षेत्र का निवासी है। इस पर पंजाब में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। बीती 23 मई 2026 से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर उत्तराखंड के बाजपुर में छिपा हुए था एसएसपी एसटीएफ के मुताबिक, 23 मई 2026 को पंजाब के अमृतसर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया था। उस दौरान पुलिस की दस्तक देखते ही ईशानप्रीत सिंह अपने मकान की छत से कूदकर पीछे के रास्ते फरार हो गया था। तब उसके ठिकाने की तलाशी में सुरक्षा एजेंसियों को भारी मात्रा में अवैध हथियार और मादक पदार्थ मिले थे।इस छापेमारी में कुल 12 अवैध पिस्टल, 20 मैगजीन और करीब 900 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। बरामद हथियारों में तीन विदेशी बरेटा पिस्टल, तीन जिगाना पिस्टल और छह मेड इन चाइना पिस्टल शामिल थीं। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि ये सभी खतरनाक हथियार और ड्रग्स पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से आरोपी तक पहुंचाए गए थे। पूछताछ के बाद आरोपी को पंजाब पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *