दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
हल्द्वानी में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए एक बार फिर आंदोलन की चेतावनी दी है संघ के प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार ने कहा कि 18 जुलाई को नगर विकास मंत्री की अध्यक्षता में विधानसभा में हुई वार्ता में सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक सहमति से जुड़ा कार्यवृत्त जारी नहीं किया गया है हल्द्वानी में प्रेस को संबोधित करते हुए देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार ने सरकार पर सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाने का आरोप लगाया अमित कुमार ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर संगठन पहले धरना-प्रदर्शन, क्रमिक अनशन, अनशन और रैलियां कर चुका है इसके बाद 18 जुलाई को विधानसभा में नगर विकास मंत्री की अध्यक्षता में सरकार और संगठन के बीच समझौता वार्ता हुई थी संघ का दावा है कि वार्ता के दौरान उनकी मांगों पर सहमति बनी और आंदोलन स्थगित कर दिया गया, लेकिन अभी तक उस वार्ता का कार्यवृत्त जारी नहीं किया गया है। इसे लेकर सफाई कर्मचारियों में भारी रोष है अमित कुमार ने सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को लेकर एस्मा लगाए जाने का भी विरोध किया और सरकार की मंशा पर सवाल उठाए उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण कर्मचारी दोबारा आंदोलन के लिए मजबूर हो रहे हैं संघ ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारी फिर से आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। अमित कुमार ने कहा कि जरूरत पड़ी तो कर्मचारी जेल जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे फिलहाल सफाई कर्मचारी संघ ने सरकार को अपनी मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना होगा कि सरकार की ओर से इस मामले में क्या कदम उठाया जाता है।






