दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
🇮🇳 राष्ट्रभक्ति से गूंजायमान हुआ कालाढूंगी, तिरंगा यात्रा में गूंजा देशभक्ति का संदेश 🇮🇳
“जहाँ हमने जन्म लिया, जहाँ के हमने वस्त्र पहने, जहाँ का हमने अन्न खाया—वह है देश हमारा, वह है भारत प्यारा देश हमारा”
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के दिशा-निर्देशों में आज कालाढूंगी में राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा नेता श्री मनोज पाठक के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में राष्ट्रप्रेमी युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर सहभागिता की रामलीला मैदान से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा कालाढूंगी मार्केट एवं मार्केट की तीनों गलियों से होते हुए पुनः रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान पूरा कालाढूंगी “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंजायमान रहा। युवाओं द्वारा लगाए गए देशभक्ति के नारों ने वातावरण में राष्ट्रप्रेम का जोश भर दिया।
इस दौरान युवाओं ने सामूहिक रूप से संदेश दिया—
“जहाँ हमने जन्म लिया,
जहाँ के हमने वस्त्र पहने,
जहाँ का हमने अन्न खाया,
वह है देश हमारा,
वह है भारत प्यारा देश हमारा।”
भाजपा नेता मनोज पाठक ने कहा कि हमारी युवा शक्ति की पहचान नफरत, अभद्रता या अराजकता नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, संस्कार, अनुशासन और सकारात्मक सोच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कालाढूंगी के युवाओं ने आज तिरंगा हाथ में लेकर पूरे समाज और देश के सामने एक सकारात्मक संदेश प्रस्तुत किया है उन्होंने कहा कि कालाढूंगी के युवाओं को एकजुट कर राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के सम्मान का यह संदेश केवल कालाढूंगी तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि पूरे देश के युवाओं तक पहुंचना चाहिए। युवा शक्ति यदि राष्ट्रहित, सामाजिक सद्भाव और अनुशासन के साथ आगे बढ़े, तो भारत को विकसित एवं सशक्त राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।मनोज पाठक ने कहा कि सच्चा युवा वही है, जो राष्ट्र से प्रेम करे, तिरंगे का सम्मान करे और अपने संस्कारों एवं अनुशासन से समाज को सही दिशा दे तिरंगा यात्रा के दौरान उपस्थित युवाओं एवं नागरिकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।






